- पुलिस ने खुटहन के पनौली गांव में हुई हत्या का किया खुलासा
जौनपुर। पुलिस ने खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में हुई हत्या का खुलासा कर दिया। यह हत्या चुनावी रंजिश के कारण की गई थी। प्रधानी के चुनाव को लेकर पिछले कई सालों से तनाव चल रहा था। अभियुक्त चाह रहा था की फूलचंद्र इस बार चुनाव न लड़े जिससे वह आसानी से जीत जाए। इसीलिए उसने फूलचंद्र को मारने की योजना बना डाली। हत्या में शामिल अभियुक्तों की निशानदेही पर वारदात में अंजाम दिया गया ईट का टुकड़ा बरामद किया गया हैं। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। 26दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पनौली में 60वर्षीय फूलचन्द उर्फ सेवाराम पासवान निवासी ग्राम पनौली थाना खुटहन की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा मेवालाल पुत्र चन्द्रभूषण पासवान ग्राम पनौली थाना खुटहन द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिये कि बड़े भाई फूलचन्द उर्फ सेवाराम पासवान जो गाँव के सड़क पर ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं। घर से सुबह 9.45 बजे दुकान पर आये। सुबह 10.15 बजे दुखान का सटर गिरा था। बाहर गाँव की दो, तीन औरते खड़ी थी। अन्दर से आवाज आ रही थी। सटर उठाकर देखा गया तो दुकान के अन्दर फूलचन्द कुर्सी पर पड़े कराह रहे थे और उनके सर से खून बह रहा था। सिर पर किसी धारदार चीज से मारकर चोट पहुंचाया गया था। अस्पताल लिए जाते समय उनकी मृत्यु हो गई और उनके जेब से 01 लाख 67 हजार रूपये मिले। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 382/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना खुटहन पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर वनुआडीह तिराहे से अभियुक्तगण राजेश यादव व अंकित गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त एक ईट का टुकड़ा, मृतक के दुकान की चाबी, एक स्क्रीन टच मोबाइल जिसके कवर में एक वोडाफोन सिम तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया। अभियुक्त राजेश यादव द्वारा बताया गया मै वर्ष 2005 में प्रधानी का चुनाव लड़ा और हार गया था। वर्ष 2015 में सुरक्षित सीट हो गयी थी। मृतक फूलचन्द्र चुनाव लड़े थे और मै अपने तरफ से रामश्रृंगार पासवान को चुनाव लड़ाया तो मेरा प्रत्याशी चुनाव जीत गया था। फूलचन्द्र तभी से मुझसे रंजिश रखते थे। इस बार भी मुझे चुनाव लड़ना था और फूलचन्द्र को भी चुनाव लड़ना था। मुझे शंका थी कि फूलचन्द्र कहीं मुझे हरा न दे। 26 दिसंबर को सुबह मै अपने साथी अंकित गुप्ता के साथ फूलचन्द्र के जनसेवा केन्द्र पर पहुचा और फूलचन्द्र को इस बार चुनाव न लडने के लिये कह रहा था। इसी बीच हम लोगो के बीच बातचीत बढ़ गयी। मै आवेश में आकर दुकान के पास रखी ईट उठा कर फूलचन्द्र के सिर पर कई बार प्रहार कर दिया। मेरे साथ अंकित गुप्ता नें भी मारने में मेरा सहयोग किया, इसके बाद शटर बन्द कर के वहा से मोटरसाइकिल से भाग गए और फूलचन्द्र की मोबाइल एनएनसी स्कूल के हाते में फेंक दिये। किसी को हम लोगों पर शक न इसलिए गांव वालो के साथ मिलकर पुलिस और फूलचन्द्र के परिवार की हर गतिविधियो पर नजर रख रहे थे। फिर भी हम लोग पुलिस के नजरो से नही बच पाये और पकड़े गये। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजेश यादव पुत्र स्व. पारस यादव निवासी ग्राम पनौली थाना खुटहन और अंकित गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता 18 वर्ष ग्राम पनौली थाना खुटहन शामिल हैं। जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक ईट का टुकड़ा, एक मोबाइल स्क्रीन टच व कवर में रखा सिम, 02 दुकान की चाबी। घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल नं.क्क६२्ररू१३९७ चेचिस नं. रूष्ठ२्र५७्र्रंङ्गश्वक्ररू८१३९७ इंजन नं. क्र्क्रंक्रश्वरू८९७३४ बजाज डिस्कवर काला रंग बरामद की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय थाना खुटहन, व.उ.नि. अजय कुमार शर्मा, का. आनन्द पासवान, अजय यादव, कुलदीप गोस्वामी, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, सोनू यादव शामिल हैं।



