Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से लोगों को मिल रहा रोजगार

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से लोगों को मिल रहा रोजगार

जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने योजना से लाभान्वित उद्यमी गोबिन्द मोदनवाल ग्राम-सहाबुद्दीनपुर के यहां जाकर उनके उद्योग के बारे जानकारी ली। गोबिन्द मोदनवाल ने बताया कि वह पहले बेरोजगार थे और वह स्वावलंबी बनना चाहते थे, उनको इस योजना की जानकारी समाचार पत्रों तथा कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि उद्यान विभाग में चल रही पीएमएफएमई योजना के अन्तर्गत बेकरी उद्योग के लिए सुविधा उपलब्ध है, जिसमें उद्यमी को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।

पूरी जानकारी प्राप्त कर गोबिन्द मोदनवाल ने आनलाइन पंजीयन उद्यान विभाग में पीएमएफएमई योजना के अन्तर्गत बेकरी उद्योग के लिए कराया। प्रारम्भिक पूंजी के रूप में उन्होने 10 लाख रू.स्वयं से उद्योग में लगाया तथा पीएमएफएमई योजना के अन्तर्गत कैपिटल सब्सिडी के रूप में 35प्रतिशत अनुदान देय है। उद्योग लगाने के पश्चात 60 से 70 हजार प्रति माह शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है।

Share Now...