Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रत्येक वार्डो में किये जाएंगे विकास कार्य : डॉ. सरफराज

प्रत्येक वार्डो में किये जाएंगे विकास कार्य : डॉ. सरफराज

  • वार्डो में चल रही साफ-सफाई का निरीक्षण कर दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद के वार्डो में चल रही साफ-सफाई का चेयरमैन प्रतिनिधि ने निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने नगर पंचायत के ताड़तला में चल रही साफ सफाई का मौके पर खुद पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित नगर पंचायत कर्मियों से कहा कि नगर पंचायत के दसों वार्डो में प्रत्येक दिन साफ सफाई, नाली सफाई व दवाओं का छिड़काव करते रहे। जिससे वार्डो में साफ- सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने वार्डो के लोगों से मिलकर उनके बताए गए समस्याओं को सुना और जल्द से जल्द उन्हें निस्तारित करने का आश्वाशन दिया। डॉ. सरफराज खान ने कहाकि कस्बे के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर बिना किसी भेदभाव कार्य किये जायेंगे।

Share Now...