जौनपुर। प्रभारी मंत्री एके.शर्मा की अध्यक्षता एवं राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, मड़ियाहॅू डॉ.आर.के.पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या सहित अन्य की उपस्थिति में कोर कमेटी की बैठक पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। प्रभारी मंत्री ने बैठक में जनपद के विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा विस्तार से करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में मनिहा पावर हाउस को अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक अवशेष कार्य पूर्ण करते हुए क्रियाशील किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी एक बकायेदार विद्युत उपभोक्ता की वजह से पूरे मोहल्ले की बिजली नहीं काटी जानी चाहिए, इस तरह की शिकायत आने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निचले स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों चाहे वह विद्युत विभाग हो या अन्य विभाग, उसका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी मंत्री ने जनपद में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार, स्मार्ट मीटर, बिजली आपूर्ति, त्रुटि रहित बिलिंग की समस्याओं में सुधार करने सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
प्रत्येक दशा में पूर्ण करें मनिहा पावर हाउस का रूका हुआ कार्य : प्रभारी मंत्री



