Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरप्रतियोगिता में मेंहदी की टीम 19-03 से विजयी

प्रतियोगिता में मेंहदी की टीम 19-03 से विजयी

जौनपुर धारा,जौनपुर। खेल निदेशालय उ.प्र.लखनऊ के आदेश के अनुपालन में 02 मार्च को जिला स्तरीय महिला कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा जिला स्तरीय पुरूष फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के एकलव्य स्टेडियम में किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जनपद की महिला/पुरूषों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्यामबाबू यादव, जिला पंचायत सदस्य के कर-कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का अंगवस़्त्रम एवं माल्यार्पण कर क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार सिंह, जिला मंत्री भाजपा एवं बृजेश यादव, ब्लाक प्रमुख खुटहन उपस्थित थे, जिनको अंगव़स्त्रम एवं मार्ल्यापण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि का खिलाड़ियों से परिचय कराया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि मनीष कुमार पाल, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर एवं विशिष्ट अतिथि मनीष रघुवंशी, जिला प्रशिक्षण अधिकारी जौनपुर रहे। इन द्वय अतिथियों द्वारा विजेता-उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के साथ ही निर्णायकों का पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम सेमीफाइनल मेंहदी व स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें मेंहदी की टीम 19-03 से विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल शिवबरन ’’ए’’ व झांसेपुर के मध्य खेला गया जिसमें शिवबरन की टीम 16-01 से विजेता हुई। फाइनल मैच मेंहदी व शिवबरन’’ए’’के मध्य खेला गया जिसमें मेंहदी की टीम 08-05 से विजेता होकर खिताब पर कब्जा किया। जिला स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी मैच प्रथम सेमीफाइनल तलाशपुर व एससीसी क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें तलाशपुर की टीम 21-03 से विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम ’’बी’’ व रामनगर के मध्य खेला गया जिसमें रामनगर की टीम 39-13 से विजेता हुई। फाइनल मैच तलाशपुर व रामनगर के मध्य खेला गया जिसमें तलाशपुर की टीम 22-20 से विजेता होकर खिताब अपने नाम किया। जिला स्तरीय सीनियर पुरूष फुटबाल मैच के पहले सेमीफाइनल टी.डी.कॉलेज एवं स्टेडियम ’’बी’’ के मध्य खेला गया। जिसमें टी.डी.कॉलेज की टीम ने 1-0से विजय प्राप्त किया। टी.डी.कालेज की टीम की ओर से विजेता गोल रिशू विश्वकर्मा ने किया। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम’’ए’’ व केराकत स्पोर्टिंग क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम ’’ए’’ की टीम 01-00 से विजेता हुई। फाइनल मैच टी.डी.कॉलेज व स्टेडियम ’’ए’’ के मध्य खेला गया जिसमें दोनो टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई अंततः फैसला ट्राईब्रेकर के आधार पर हुआ जिसमें स्टेडियम’’ए’’वâी टीम टी.डी.कॉलेज 4-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

Share Now...