Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरप्रतिमाओं को अन्तिम रूप देने में जुटे मुर्तिकार

प्रतिमाओं को अन्तिम रूप देने में जुटे मुर्तिकार

  • भव्य व आकर्षक पंडालों को तैयार करने का काम भी जोरों पर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शारदीय नवरात्र प्रारंभ 14 अक्टूबर से प्ररम्भ होने वाला है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर में जगह जगह भव्य व आकर्षक पंडाल तैयार किया जा रहा है। दुर्गा उत्सव की तैयारी में मांके भक्त जुट गए हैं। देवी मंदिरों में साफ-सफाई व रंग रोंगन किया जा रहा है। शारदीय नवरात्र में नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पंडाल बनेंगे। उनमें मां के विभिन्न रूपों की मूर्तियां स्थापित होंगी। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित होने वाली मूर्तियों को मूर्तिकार बनाने में जुटे हुए हैं। नगर के चौकियां धाम, मैहर देवी मन्दिर सहित विभिन्न मंदिरों में भी नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर है। नगर व बंगाल के मूर्तिकार मूर्तियों को आकार देने में जुटे हुए हैं। नगर के राजा बजार स्थित गौशाला, ओलन्दगंज स्थित फलवाली गली की प्रतिमाएं सबसे विशाल हुआ करतीं हैं। इस बार भी हर्षोल्लास के साथ दुर्गा उत्सव मनाया जाएगा। कोलकाता से आए मूर्तिकार अपने साथी कलाकारों के साथ मिलकर मूर्तियों को अन्तिम रूप देने में जुट गये है। सभी मूर्तिकारों द्वारा छोटे व बड़े लगभग तीन सौ प्रतिमाएं बनाई जा रही है। मूर्तिकारों द्वारा मिट्टी का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। मूर्तियों को रंग-रोंगन करने व सजावट का काम किया जा रहा है। दुर्गा उत्सव में मात्र चार दिन का समय बचने के कारण मूर्तिकार दिन-रात मूर्तियों को आकार देने में जुटे हुए हैं।

Share Now...