Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए : प्रतिमा वर्मा

प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए : प्रतिमा वर्मा

मुंगराबादशाहपुर में ईद-उल-अजहा का नमाज़ का वक्त जारी

ईदगाह में सुबह 6 व 7 बजे तो ज़ामा मस्जि़द साढ़े सात बजे पर होगी आखरी नमाज

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। ईद उल अजहा (ब$करीद) का त्योहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह है।जिसको लेकर हिलाल कमेटी मुंगराबादशाहपुर ने होने वाली नमाज का वक्त जारी कर दिया है।शुक्रवार को त्योहार को लेकर बाजार में महिलाओं ने कपड़ों और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की।

हिलाल कमेटी ने बताया कि शनिवार सात जून को सुबह पहली नमाज कटरा ज़म- ज़म मस्जिद 5:50, ईदगाह 6 बजे व 7 बजे, अब्दुल रज्जाक मस्जिद 6 बजे, कर्बला मस्जिद 6:15 बजे, अकबरी मस्जिद 6:30 बजे नूरी मस्जिद 6:30बजे, जामा मस्जिद 7:30बजे अदा की जाएगी। सभी मस्जिदों में नमाज को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सफाई के साथ लोगों के बैठने के इंतजाम किए जा रहे हैं। सदर तहसीलमुलह$क बन्ने ने अपील की है कि ईद-उल-अजहा अमन व अमान और उत्साह के साथ मनाएं। हिलाल कमेटी के सदस्य आज़म राईन ने बताया कि ईदगाह में नमाज अदा करना पैगंबरे मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत है। इसलिए कोशिश रहे कि नमाज ईदगाह में ही अदा करें। चेयरमैन कपिल मुनि ऊमरवैश्य ने बताया कि ईदगाह व मस्जिदों की साफ-सफाई व पेयजल पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीओ प्रतिमा वर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए और कुर्बानी स्थलों के चारों तरफ पर्दा लगाकर करें। अपशिष्ट पदार्थ इधर-उधर न फेंकें बल्कि गड्ढे में दबा दें। कहा कि सोशल मीडिया पर न ही कुर्बानी का फोटो और वीडियो न डालें।

Share Now...