बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश, जिन्हें नील माथुर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। इस मूवी को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद वह दूसरी भी कई फिल्मों में दिखाई दिए लेकिन वो कभी ए-लिस्ट स्टार न बन सके। उनका करियर रोलर-कोस्टर की तरह ही रहा है। लेकिन इनके चर्चे बहुत मशहूर हुए हैं। चाहे वो शाहरुख खान और सैफ अली खान की सरेआम बेइजती करने का हो या फिर दीपिका पादुकोण के घर के बाहर 3 घंटे खड़े रहने का। आज इनके 41वें जन्मदिन के मौके पर आपको एक कुछ ऐसा ही चटपटा किस्सा सुनाएंगे तो चलिए शुरू करते हैं। नील नितिन मुकेश ‘विजय’ (1988) और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ (1989) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुके हैं। इनकी डेब्यू मूवी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। हालांकि इनके अभिनय की सराहना जरूर हुई। एक्टर ने फिर सुधीर मिश्रा की ‘तेरा क्या होगा जॉनी’, ‘न्यूयॉर्क’, ‘आ देखें जरा’ जैसी तमाम फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। इनकी एक फिल्म साल 2010 में ‘लफंगे परिंदे’ भी आई थी जिसमें ये दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते देखे गए थे। खबर तो ऐसी थी थी, इसी मूवी की शूटिंग के दौरान दीपिका और नील की नजदीकियां बढ़ गई थी और ये खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गई थी। मीडिया में इस बाक की चर्चा होने लगी। हेडलाइन्स बनने लगी कि दीपिका और नील का अफेयर हो रहा है। दोनों डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, इस बारे में तो खुद एक्टर ने एक बार इशारा भी किया था। उन्होंने उस दौरान एक ट्वीट किया था। उसमें लिखा था- मैं दीपिका के दरवाजे के बाहर कल तीन घंटे तक लाल गुलाब लेकर खड़ा था। बाद में मुझे एहसास हुआ कि वह तो आरक्षण के प्रमोशन के लिए गई होंगी। कुल मिलाकर एक्टर ने यहां दीपिका के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर करके खूब वाहवाही लूटी थी। फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया था। IBTimes की रपोर्ट के मुताबिक, नील नितिन मुकेश ने एक न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘वह (दीपिका) उन सबसे प्यारी लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं। वह मेरे परिवार के जैसी हैं। मेरी 4 बजे की दोस्त हैं। जिससे मैं किसी भी बारे में कोई भी बात कर सकता हूं। उसकी मुस्कान दिल चीर देने वाली है। मुझे वो अच्छी लगती हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण ने कहा था, ‘नील के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। मुझे लगता है कि वह एक अच्छे और केयरिंग इंसान हैं जो सेट पर सभी का ख्याल रखते हैं। उनका मानना है कि फिल्ममेकिंग एक परिवार रीयूनियन की तरह है, वह सभी को साथ लेकर चलने में इंट्रस्ट रखते हैं। मुझे पर्सनली नील के साथ काम करना अच्छा लगा।’ हालांकि, समय के साथ नील नितिन मुकेश और दीपिका के बीच उनकी बढ़ती नज़दीकियों की अफवाहें फीकी पड़ गईं और बाद में कभी चर्चा नहीं हुई।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
प्यार में दीवाने हो गए थे नील नितिन मुकेश, दीपिका के दरवाजे पर किया था 3 घंटे इंतजार



