Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपॉश एक्ट के तहत 100दिवसीय जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

पॉश एक्ट के तहत 100दिवसीय जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

सिकरारा। शुक्रवार को जौनपुर में मजदूर सहायता केंद्र रईया गुलजारगंज में एक्शन एड द्वारा पॉश एक्ट 2013 के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक्शन एड से महाजन अली द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक्शन एड एक स्वयं सेवी संस्था है। जो विगत 7 वर्षों से महिलाओं, किशोरियों, और बच्चों के साथ काम  कर रही है। जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पॉश एक्ट के तहत 100दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ 24 जुलाई को हुआ है। कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न की अधिनियम 2013 लागू है, यह अधिनियम कार्यस्थलो को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने और यौन उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने प्रतिबंधित करने और उनका निवारण करने का आपका अधिकार है। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि एक्शन एड का यह कार्यक्रम अत्यंत ही सराहनीय है और इस पहल से निश्चित ही एक दिन प्रदेश में बदलाव देखने को मिलेगा, और हम इस अभियान के साथ हर संभव खड़े हैं। डॉ.दिलीप कुमार सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस, देवेंद्र कुमार यादव पैनल लायर ने पॉश एक्ट पर कानूनी जानकारी दिया। कार्यक्रम में बीनू सिंह, बंसीलाल, खुशबू, मजीत कुमार, शीला, संजू ने भी अपनी बात रखा।

Share Now...