Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपेड़ गिरने से दो बाइक सवार घायल एक की हालत गंभीर

पेड़ गिरने से दो बाइक सवार घायल एक की हालत गंभीर

  • घायल युवती की 23 अप्रैल को होनी है शादी

जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी मोढैला मुख्य मार्ग पर शिवरामपुर खुर्द गेट के पास आज गुरुवार को अपराह्न ढाई बजे अचानक सड़क पर विशाल पेड़ धराशाई होने से चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम उमरवार निवासी बाइक सवार युवक और युवती दबकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना से सटे देव ईट भट्ठा के मजदूरों ने अचानक हुए इस हादसे में पेड़ के नीचे बाइक सहित फंसे युवक और युवती को बाहर निकाले। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए रतनूपुर बाजार स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को घर भेज दिया किंतु युवक की चिंताजनक हालत देख स्वजन बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले गए। आज गुरुवार को सत्यनारायण यादव 30वर्ष पुत्र महेंद्र यादव अपनी चचेरी बहन ममता यादव 23वर्ष पुत्री विश्राम यादव को बाइक द्वारा बेहड़ा स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालकर वापस अपने घर उमरवार आ रहा था। ज्यों ही बाइक सवार शिवरामपुर खुर्द गेट के पास पेड़ के नीचे से गुजर रहा था की अचानक धराशाई पेड़ की चपेट में आ गया। वही स्थित देव ईट भट्ठा के मजदूरों ने चीख सुनकर मौके पर पहुंच गए। पेड़ के नीचे बाइक समेत दबे दोनो बाइक सवार को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचवाया। घायलों के परिवार वाले रतनूपुर अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद ममता को घर ले जाया गया जबकि युवक की हालत गंभीर देख स्वजन ट्रामा सेंटर बीएचयू ले गए। बता दे कि 23अप्रैल 2024 को ममता यादव की शादी है। उसकी शादी के लिए घर में तैयारिया अंतिम दौर में चल रही है। इसी बीच इस दुखद घटना से परिवार में रोअन पीटन प्रारंभ हो गया है।

Share Now...