Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरपेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें : जिला पूर्ति अधिकारी

पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें : जिला पूर्ति अधिकारी

जौनपुर। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी 275 पेट्रोल और डीजल पंपों पर ईंधन की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 28 मार्च को जिले के पेट्रोल पंपों पर 1389 केएल डीजल और 1155 केएल पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

ऑयल डिपो से लगातार हो रही आपूर्ति

जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार ऑयल डिपो से पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति जारी है। 27 मार्च को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बिक्री होने के कारण जिले के 16 पेट्रोल-डीजल पंपों पर अस्थायी रूप से स्टॉक समाप्त हो गया था, लेकिन ऑयल कंपनियों के माध्यम से वहां दोबारा आपूर्ति शुरू करा दी गई है।

अफवाहों से बचने की अपील

जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन प्राप्त करें। साथ ही किसी भी स्थिति में पेट्रोल-डीजल का संग्रह या भंडारण करने का प्रयास न करें।

उन्होंने कहा कि लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक रूप से जारी सूचनाओं का ही अनुसरण करें। जनपद में उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता लगातार सुनिश्चित की जा रही है।

Share Now...