― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरपूर्वी क्षेत्र अन्तर विष्वविद्यालयीय बास्केटबाल पुरूष प्रतियोगिता

पूर्वी क्षेत्र अन्तर विष्वविद्यालयीय बास्केटबाल पुरूष प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, करंजाकला। भारतीय विश्वविद्यालय संध नई दिल्ली द्वारा आवंटित पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय बास्केटबाल पुरूष प्रतियोगिता का उद्घाटन  वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में हुआ। कुलसचिव महेन्द्र कुमार द्वारा ध्वजारोहण कर पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय बास्केटबाल पुरूष प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया तथा विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र का असामयिक निधन होने के कारण मृतक आत्मा की शान्ति के लिए समस्त खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, टीम कोच तथा आफीसियल द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया। पहला मैच मणिपुर विश्वविद्यालय एवं मगध विश्वविद्यालय के बीच खेला जाना था। मगध विश्वविद्यालय के आने के कारण मणिपुर विश्वविद्यालय को वाक ओवर दिया गया। दूसरा मैच राची विश्वविद्यालय एवं रायल ग्लोबल विश्वविद्यालय, असम के बीच खेला जाना था। रायल ग्लोबल विश्वविद्यालय असम के न आने के कारण रांची विश्वविद्यालय को वाक ओवर दिया गया। तीसरा मैच पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना एवं पं0 रवि शंकर शुक्ला विष्वविद्यालय, रायपुर के बीच खेला गया, पं.रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर ने पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना को 66-45 के अन्तर से पराजित किया। चौथा मैच बीआईटी रांची एवं तेजपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया, तेजपुर विश्वविद्यालय ने बीआईटी रांची को 48-35 के अन्तर से पराजित किया। पांचवा मैच वर्दवान विश्वविद्यालय एवं ललित नारायण मिथिला विष्वविद्यालय, दरभंगा के बीच खेला जाना था, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के आने से वर्दवान विश्वविद्यालय को वाक ओवर दिया गया। छठा मैच गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं सेन्चुरियन विश्वविद्यालय के बीच खेला गया, सेन्चुरियन विश्वविद्यालय ने गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 44-25 के अन्तर से पराजित किया। सातवां मैच एसएमके विश्वविद्यालय, बस्तर एवं सन्त गहिरा गुरू विष्वविद्यालय, सरगूजा के बीच खेला गया, एसएमके विश्वविद्यालय, बस्तर ने सन्त गहिरा गुरू विष्वविद्यालय, सरगूजा को 45-21 के अन्तर से पराजित किया। आठवां मैच विनोबा भावे विष्वविद्यालय, हजारीबाग एवं झारखण्ड रक्षा शक्ति विष्वविद्यालय के बीच खेला गया। उक्त अवसर पर अजीत प्रताप सिंह, सहायक कुलसचिव, प्रो.ओम प्रकाश सिंह सचिव खेलकूद परिषद, डॉ.अतुल कुमार सिन्हा, जिला क्रीड़ा अधिकारी, डॉ.विजय प्रताप तिवारी, पूर्व संयुक्त सचिव खेलकूद परिषद, डॉ.रजनीष कुमार सिंह खेल सहायक, डॉ.राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, विजय प्रकाश, भानु प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में सुजीत ओझा, तन्मय दास अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक, राहुल बिष्ट, विरेन्द्र विक्रम सिंह, जनरल सेक्रेटरी, उ.प्र.बास्केटबाल संघ रहे।

Share Now...