Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय में एबीवीपी अधिवेशन के विरोध में एनएसयूआई का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एबीवीपी अधिवेशन के विरोध में एनएसयूआई का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी द्वारा कराए जा रहे तथाकथित अधिवेशन के विरोध में शहर एनएसयूआई के अध्यक्ष अमन सिन्हा के नेतृत्व में अम्बेडकर तिराहा पर एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की स्मृति में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ लोकतांत्रिक एवं अहिंसात्मक तरीके से विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर को किसी भी प्रकार की राजनीतिक अराजकता, वैचारिक दमन और छात्र हितों के विरुद्ध गतिविधियों से बचाना है।

शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है, न कि किसी संगठन की राजनीति का मंच। एबीवीपी द्वारा इस तरह के अधिवेशन कराकर छात्रों के शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे एनएसयूआई कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि एनएसयूआई हमेशा गांधी और अंबेडकर के विचारों—अहिंसा, समानता और सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर छात्र हितों की रक्षा करती रहेगी। एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति न दी जाए जो शैक्षणिक गरिमा और छात्र शांति को प्रभावित करे। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जिसमें हृस्ढ्ढ के उपाध्यक्ष रोहित पाण्डेय महासचिव शुशांत पाण्डेय, नितीश बिन्द, आदर्श सिंह, यश साहू, अनुज उपाध्याय, नितीश कुमार, अंकित एवं आदि कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहें।

Share Now...