Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित हुए डाक्टर पालीवाल

पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित हुए डाक्टर पालीवाल

जौनपुर धारा, सुइथाकला। राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल मंगलवार को पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित हुए। उक्त सम्मान उनके द्वारा पशु चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

गौरतलब हो कि द्वारिका माई चैरिटी नामक एक सामाजिक संस्था द्वारा मंगलवार देर शाम जनपद के परियावां क्षेत्र के कुड़वा (बरबसपुर) गांव में पूर्वांचल महोत्सव का आयोजन रखा गया था। जिसमें संस्था के चयन समिति द्वारा पूर्वांचल के जनपदों से शिक्षा, कृषि, कला, चिकित्सा व खेल जगत से सर्वोत्कृष्ट कार्य करने वालों को उक्त सम्मान के लिए 30 लोगों को चयनित किया गया जिसमें चयनित लोगों को उक्त गांव निवासी व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर राजनाथ चौबे द्वारा पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित करने का कार्य किया गया। इसी क्रम में पशु सेवा के क्षेत्र में चिकित्सा से लेकर सर्जरी के मायने में बेजुबानों के मसीहा के रूप में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए डाक्टर पालीवाल को 2023 का पूर्वांचल गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों समेत क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।

Share Now...