जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ जन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुइथाकला और बहुत ही वरिष्ठ कार्यकर्ता राम खेलावन वर्मा डबलू के निधन पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और भाजपा कार्यालय पर शोक संवेदना प्रकट की। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि मुझे जानकार यह अत्यंत दु:ख हुआ कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राम खेलावन वर्मा का निधन हो गया वे एक समर्पित स्वयंसेवक, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता एवं उत्कृष्ट राजनेता थे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में राम खेलावन वर्मा सदैव याद किये जायेंगें। उनके निधन से जिले ने राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन के एक महत्त्वपूर्ण कार्यकर्ता एवं कुशल मार्गदर्शक को खो दिया है। जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि इस दु:खद समाचार ने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं, बल्कि पूरे राजनीतिक क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया है दिवंगत नेता का राजनीतिक जीवन प्रेरणादायक और समर्पित सेवा से भरा रहा है, और उनका जाना एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि श्री वर्मा का निधन देश के लोकतंत्र और भारतीय जनता पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है, मेरे लिए उनका निधन एक व्यक्तिगत क्षति है दु:ख की इस घड़ी में मैं स्वयं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। उक्त अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह, परविंदर चौहान, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव, लालबहादुर पाल, भूपेश सिंह, सुजीत सिंह, अंकुश यादव, विकास शर्मा, विकास पांडेय, शिवम् राय, मनोज सिंह, सुरेन्द्र मिश्र, अविनाश शुक्ल, प्रमोद प्रजापति, उपेन्द्र मिश्र, नरेंद्र विश्वकर्मा, भोले सिंह, सूरज सिंह, काशीनाथ सेठ, सुभम मौर्य, अभय गुप्ता, अफसर हुसैन आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
पूर्व मण्डल अध्यक्ष के निधन पर भाजपाइयों ने शोक संवेदना व्यक्त किया



