Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में 25,000 का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25,000 का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर। जौनपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 25,000 रुपये के इनामी गौ तस्कर आरिफ पुत्र मैनुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। थाना मीरगंज और थाना मछलीशहर की संयुक्त पुलिस टीम ने 22 मार्च 2026 की रात गोधना बाजार में चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर बदमाशों का पीछा किया। ग्राम सभा चौकी खुर्द में घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से आरिफ घायल हो गया। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरिफ एक अंतरजनपदीय गौ तस्कर है और थाना मीरगंज में पिकअप चोरी और भैंस चोरी के मामलों में वांछित था। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरिफ का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें चोरी, मारपीट, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित 22 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share Now...