- अविवाहित थे चंद्रशेखर तिवारी, गांव में बना रखी थी आठ बीघा जमीन
- बीस करोड़ आंकी जा रही थी कीमत, नहीं है कोई आगे-पीछे
जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार के फूलपुर निवासी चंद्रशेखर तिवारी की मौत के बाद रामघाट पचहटियां में हुए विवाद के उपरांत हत्या का आरोप लगाए जानें पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव को कड़ी निगरानी में शनिवार देर शाम रामघाट पर दाह संस्कार कराया। मृतक के चचेरे भाई रामचंद्र तिवारी ने मुखाग्नी दी। रामचंद्र तिवारी ने बताया की थाना क्षेत्र के लाला बाजार निवासी जितेंद्र मिश्रा चंद्रशेखर तिवारी को लखनऊ ईलाज के लिए लिवा गए थे। उनका आरोप है की अचल संपत्ति की लालच में उनकी मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल छीनकर हत्या कर दी गयी। श्री तिवारी ने बताया की मृतक चंद्रशेखर ने विवाह नहीं किया था। भतीजे प्रेम कुमार तिवारी ने बताया की गांव में आठ बीघा जमीन इनके पास थी उनके आगे पीछे कोई भी कोई नहीं था। जमीन की कीमत बीस करोड रूपए आंकी जा रही थी जिस पर लोगों की निगाहे थीं। चचेरे भाई रामचन्द्र तिवारी व भतीजे प्रेम कुमार तिवारी ने आशंका जतायी की उनकी जमीनों को भी कहीं अपने नाम न करा लिया गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष लाइन बाजार आदेश त्यागी ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार उचित कार्यवाही की जायेगी।



