जौनपुर धारा,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी ली। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन व विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त समस्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया गया। एसपी ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए आदेश कक्ष में कर्मचारियों को उनके दायित्वों को समझाया गया। अभिलेखों का भी एसपी ने निरीक्षण किया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी



