जलालपुर। पुरस्कार केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि आपकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रतीक है। हर बच्चा अपनी जगह प्रतिभावान है, बस उसे सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। उक्त बातें गुरुवार को समाजसेवी स्व.केदार नाथ दुबे के पुण्यस्मृत में पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह केवल कठिन परिश्रम और अनुशासन से प्राप्त होती है। बयालसी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहाकि बच्चों के भीतर एक असीम संभावना छिपी रहती है जो अपनी रुचि को पहचानें खुद पर विश्वास रखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें। बयालसी पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ.अलकेश्वरी सिंह ने कहा कि पुरस्कार आपकी मेहनत की गवाही देते हैं। लेकिन याद रखना, स्कूल का रिपोर्ट कार्ड सिर्फ आपकी बुद्धिमत्ता को मापता है, आपके चरित्र और संस्कारों को नहीं। हमारी शिक्षा का उद्देश्य केवल आपको एक ‘सफल व्यक्तिÓ बनाना नहीं, बल्कि एक ‘बेहतर इंसानÓ बनाना है। कार्यक्रम में कक्षा 8में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र संगम सिंह को नगद राशि के साथ स्टेशनरी देकर न्यायिक मजिस्ट्रेट केराकत बिंदुलता सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन संतोष दुबे, सबिता दुबे, संजय दुबे, धनंजय दुबे के द्वारा अतिथियों को अंगवत्रम भेट कर ने किया गया। इस अवसर पर रिटायर्ड आईपीएस अनिल कुमार मिश्रा, पूर्व प्रमुख शंकर यादव, ब्लाक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, संतोष दुबे, राजबहादुर सिंह, ऋषभ, रुद्र, ऋषि, सम्भुनाथ दुबे आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
पुरस्कार केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि आपकी कड़ी मेहनत और लगन का प्रतीक है : बीएसए



