बदलापुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए गुरुवार को पीली नदी संरक्षण अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.अरुण कुमार सक्सेना ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने की। इस अवसर पर अंबेडकरनगर की कटहरी सीट से विधायक धर्मराज निषाद, जौनपुर के खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे। अभियान के तहत पीली नदी के दोनों किनारों पर कुल 51हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी शुरुआत गुरुवार को 11हजार पौधों के रोपण से की गई। इस महाअभियान में 11हजार लोगों ने सहभागिता निभाई, जिनमें महिला समूहों, स्थानीय ग्रामीणों और अन्य संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। राज्यमंत्री डॉ.सक्सेना ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर बताया और सभी से पौधों की सुरक्षा व देखभाल की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इनकी निगरानी और संरक्षण को लेकर भी गंभीर प्रयास होंगे। इस दौरान फलदार, छायादार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी गई, ताकि न केवल हरियाली बढ़े बल्कि पारिस्थितिक संतुलन भी सुदृढ़ हो सके। कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता को लेकर भी संदेश दिए गए।
― Advertisement ―
पीली नदी किनारे वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए 11हजार पौधे
