जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जि़लाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जि़ला कार्यालय पर दिन में 1 बजे संपन्न हुई।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा स्ढ्ढक्र लागू किए जाने पर सरकारी बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची तैयार करेंगे। इस कार्य में पार्टी के बूथ लेवल एजेंट की प्रमुख भूमिका है, ऐसे में उनके अतिरिक्त पार्टी के जनप्रतिनिधि गण, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भी उतनी ही जिम्मेदारी है, इसलिए सभी को पीडीए प्रहरी बनकर वोटों को बनाने के लिए तत्पर एवं जागरूक रहना है। अब पीडीए प्रहरी ही वोटों की रक्षा करेंगे। जि़लाध्यक्ष राकेश मौर्य ने आगे बताया कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव हेतु मतदाता फॉर्म बड़ी संख्या में विधानसभा क्षेत्र में भरवाए और जमा कराए जा रहे हैं। आप सभी को जागरूकता, सक्रियता बनाए रखने की आवश्यकता है। बैठक को विधायक लकी यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव जि़ला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, पूनम मौर्य ने संबोधित किया। उक्त अवसर पर बीएल भारती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं, आज में संकल्प लेता हूं कि पीडीए समाज को एकजुट करके 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। बैठक में पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व अध्यक्ष जि़ला पंचायत राजबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, राजनाथ यादव, रुखसार अहमद, जि़ला उपाध्यक्ष गण जितेंद्र यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, राहुल यादव, इरशाद मंसूरी, डॉ.सरफराज, लाल मोहम्मद राईनी, नैपाल यादव, शकील अहमद, रमापति यादव, आलोक त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे, उमाशंकर चौरसिया, वीरेंद्र यादव, रामू मौर्य, निज़ामुद्दीन अंसारी नीरज पहलवान, रामजतन यादव, दीपक विश्वकर्मा, मनोज मौर्य, मुन्ना मौर्य, अजय मौर्य, गामा सोनकर, राजदेव पाल, कमलेश यादव, संजीव साहू, धीरज बिंद, प्रदीप पाल, अरविंद यादव, शबनम नाज़, ऊषा जायसवाल, रेखा सिंह, पिंकी गुप्ता, सीमा खान, सुशीला यादव, अशोक यादव नेता सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे।



