Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीड़ित को आरोपी बनाने में इंस्पेक्टर-दारोगा समेत 9 पर शिकंजा

पीड़ित को आरोपी बनाने में इंस्पेक्टर-दारोगा समेत 9 पर शिकंजा

जौनपुर धारा,जौनपुर। पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर कटघरे में है। जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर संजय वर्मा और दारोगा गोपाल तिवारी समेत 9लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने और एक पीड़ित युवक को ही फंसाने के गंभीर आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक की जांच और निर्देश के बाद हुई। पूरा मामला बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के निरपुड़ा गांव से जुड़ा है, जहां 29 सितंबर 2012 को निश्चय राणा के पिता बृजपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। निश्चय राणा ने हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कराया, लेकिन तभी से उस पर समझौते का दबाव बनने लगा। आरोप है कि रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा और ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा लगातार उस पर दबाव बनाते रहे कि वह केस वापस ले ले और सुलह कर ले। निश्चय द्वारा इनकार किए जाने के बाद उस पर प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड जैसे कई राज्यों में उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ महिलाओं के जरिए फर्जी सामूहिक दुष्कर्म के केस तक दर्ज करवा दिए गए। हालांकि, इन मामलों में वह बरी होता गया। निश्चय राणा का आरोप है कि वर्ष 2019 में जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के राम आसरे सिंह को रुपये का लालच देकर उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके आधार पर तत्कालीन थाना प्रभारी संजय वर्मा ने वर्ष 2023में निश्चय के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की। इस मामले के विवेचक दारोगा गोपाल तिवारी ने जांच के दौरान न केवल गंभीर धाराएं जोड़ दीं, बल्कि बिना गिरफ्तारी के फर्जी नोटिसों के आधार पर कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी। आरोप है कि यह सब सुनियोजित साजिश के तहत किया गया ताकि निश्चय को मानसिक और कानूनी रूप से कमजोर किया जा सके। निश्चय राणा ने इस पूरी साजिश की शिकायत वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद एडीजी के निर्देश पर लाइन बाजार थाने में तत्कालीन इंस्पेक्टर संजय वर्मा, दारोगा गोपाल तिवारी, राम आसरे सिंह, बाबू, नीरज, रतनवीर उर्फ मोनू, रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा और ग्राम प्रधान प्रताप सिंह राणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Share Now...