टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. हाल में रिपोर्ट्स आई हैं कि, दलजीत इसी साल मार्च में यूके में रहने वाले निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. बिग बॉस 16 फेम कंटेस्टेंट शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी डरी हुई हैं. एक्ट्रेस ने इस पर पहली बार चुप्पी तोड़ते बताया कि, “मैंने निखिल को अपने पति के रूप में बाद में चुना है पहले मेरे बेटे ने उन्हें अपना पिता चुन लिया था. ‘कुलवधु’ और ‘गुड्डन तुमसे न हो पाएगा’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकीं दलजीत कौर ने निखिल के साथ अपने रोमांस को लेकर खुलकर बात की है. एक साथ इंटरव्यू में दलजीत ने बताया कि, निखिल को वह प्यार से निक बुलाती हैं. सितंबर के महीने में उनकी पहली मुलाकात हुई थी. निखिल भी दलजीत की तरह एक सिंगल पेरेंट हैं और उनकी दो बेटियां 13 साल की अरियाना और 8 साल की बेटी अनिका हैं. सितंबर में दलजीत और निखिल की पहली ही मुलाकात हुई थी. तब दलजीत के 9 साल के बेटे जयडन ने निखिल को पापा कहा था तो एक्ट्रेस हैरान रह गई थीं. हालांकि, तब दलजीत और निखिल सिर्फ डेट कर रहे थे और शादी का नहीं सोचा था. बेटे की इस हरकत पर दलजीत कहती हैं, ”जयडन अपनी उम्र के हिसाब से काफी मैच्योर हैं. मैंने पहले भी डेट किया है, और वह मुझसे पूछता रहता था कि, क्या मैं शादी के लिए लड़का ढूंढ़ रही हूं. मेरा बेटा हमेशा एक पिता के लिए तरसता रहा है, लेकिन मुझे डर था, मैं चाहती थी कि उसके लिए एक अच्छा पिता और खुद एक अच्छा पति मिले क्योंकि ये पूरी लाइफ का मामला है. हालांकि, जब वह कुछ महीने पहले हम निक से पहली बार मिले थे, तो बेटे ने खुद ही उन्हें पापा कहा था, तब मैं डर गई कि निक क्या सोचेगा, हमने शादी का फैसला नहीं किया था. निक ने बिना पलक झपकाए उसके साथ खेलना शुरू कर दिया. बेटे के साथ निक की बॉन्डिंग देख मैंने फैसला कर लिया कि, हमें साथ रहना चाहिए. निखिल की 13 साल की बेटी अरियाना हैं जिनके साथ दलजीत की भी शानदार बॉन्डिंग है. दलजीत अरियाना की तारीफ करते हुए कहती हैं कि, मेरे पास बेटी नहीं थी तो मुझे अरियाना जैसी खूबसूरत लड़की होने पर गर्व है. बता दें कि, दलजीत कौर ने साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी. हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों के बीच झगड़े बढ़ते हए और बात तलाक तक पहुंच गई. दलजीत ने शालीन भनोट पर घरेलू हिंसा और मारपीट के भी आरोप लगाए थे. कपल ने कोर्ट के बाहर ही समझौता करके साल 2015 में तलाक ले लिया था. दलजीत, शालीन भनोट से तलाक के करीब 7-8 साल बाद दूसरी शादी का फैसला कर रही हैं.
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पिता के लिए तरसता था मेरा बेटा, निखिल को देख बोला पापा



