Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपिकअप की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत पत्नी घायल

पिकअप की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत पत्नी घायल

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग से कुछ ही दूरी पर पिकअप की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत तथा पत्नी रेशमा घायल हो गई। शुक्रवार की सुबह लगभग सुबह 5:00बजे सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द निवासी बाइक से वाराणसी दवा लेने के लिए तेज बहादुर गौतम अपनी पत्नी रेशमा के साथ जा रहे थे। जैसे ही वह जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते हैं, सामने से आ राही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जहां पर दोनो गिर गए स्थानीय लोगों ने 108एम्बुलेंस द्वारा दोनो घायलों को जिला अस्पताल लाया जहां बाइक चला रहे तेज बहादुर गौतम को डॉक्टरो ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया, वहीं रेशमा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Share Now...