Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeमनोरंजनपाकिस्तानी लड़की के डांस स्टेप्स को माधुरी दीक्षित ने किया कॉपी

पाकिस्तानी लड़की के डांस स्टेप्स को माधुरी दीक्षित ने किया कॉपी

पाकिस्तानी लड़की का वायरल डांस वीडियो हर जगह छा गया है। इसी के साथ इस लड़की का डांस इतना फेमस हो गया कि कई सेलिब्रिटीज भी उसे रीक्रिएट कर रहे हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और डांस क्वीन माधुरी दीक्षित भी इस स्टेप को फॉलो करेंगी। जी, हां माधुरी दीक्षित ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, इसमें वह ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने के रिमिक्स वर्जन पर वायरल पाकिस्तानी लड़की के स्टेप्स को फॉलो करती दिख रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑफ व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही हैं। माधुरी हमेशा की तरह चेहरे पर मुस्कान लिए डांस करती नजर आ रही हैं। माधुरी बिल्कुल वहीं स्टेप्स कर रही हैं जो वायरल वीडियो में पाकिस्तानी लड़की करती दिखती है। माधुरी का ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, हालांकि कुछ लोग यकीन नहीं कर पा रहे कि जिसे सभी फॉलो करते हैं, वो माधुरी किसी और को फॉलो कर रही हैं। माधुरी दीक्षित के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, वाह माधुरी मैम भी आज दूसरों की हूक स्टेप फॉलो कर रही हैं। वहीं एक फैन ने लिखा, जब क्वीन खुद ट्रेंड में शामिल होती है तो और कौन ट्रेंड जीत सकता है। बता दें कि माधुरी दीक्षित इन दिनों झलक दिखला जा 10 को जज कर रही हैं।

Share Now...