Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलपाकिस्तान बोर्ड की नकली धमकी...

पाकिस्तान बोर्ड की नकली धमकी…

कुर्सी जाने के बाद आईसीसी के सामने खुली रमीज राजा की पोल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा की कुर्सी तो चली ही गई। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउांfसल और दुनिया वालों के सामने उनकी एक पोल भी खुल गई है। रमीज ने पीसीबी अध्यक्ष रहते हुए भारत को धमकी दी थी कि वह अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लेगा. मगर अब यह धमकी नकली निकली है। यह बात पीसीबी ने खुद आईसीसी के सामने कुबूल की है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से दी है। दरअसल, अगले साल पहले पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप खेला जाएगा। इसको लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। फिर क्या था, इस पर आगबबूला होकर रमीज राजा ने बयान दे डाला था कि यदि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं आएगी। तब भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पाकिस्तान टीम अपना नाम वापस ले लेगी। इस धमकी को लेकर अब रमीज राजा और पीसीबी की किरकिरी हो गई है। आईसीसी के सामने पीसीबी ने यह माना है कि भारत पर दबाव बनाने के लिए यह सिर्फ नकली धमकी दी गई थी। इसमें कोई सच्चाई नहीं थी। पाकिस्तान टीम वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार है। पीसीबी ने यह धमकी इसलिए दी थी, ताकि भारत पर दबाव बने और वह एशिया कप के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजने के लिए राजी हो जाए। मगर पाकिस्तान की इस धमकी की पोल खुल गई है। बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड ने पाकिस्तान दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज क्लीन स्वीप से जीती है। इसको लेकर घ्ण्ण् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैफ अलार्डिस समेत कई अधिकारी भी मुख्य अतिथि बनकर पाकिस्तान पहुंचे थे। इसी दौरान आईसीसी अधिकारियों ने रमीज राजा से उनके धमकी वाले बयान को लेकर बात की। तभी रमीज ने बताया कि यह धमकी नकली थी. यह सिर्फ भारत को डराने के लिए दी थी। सूत्रों के मुताबिक ‘रमीज राजा ने आईसीसी अधिकारियों को विश्वास दिलाया है कि बोर्ड ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम को भारत नहीं भेजने का कोई फैसला नहीं किया है। ना ही इस वर्ल्ड कप का बायकॉट किया है। यह बयान इसलिए दिया था, क्योंकि पीसीबी भारतीय बोर्ड पर दबाव बनाना चाहता था कि वह एशिया कप के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेज सके। पाकिस्तान की मेजबानी में 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी भी होनी है। भारत के पाकिस्तान दौरा नहीं करने के कारण इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान से शिफ्ट करने की चर्चा हो रही है। इस पर रमीज राजा ने आईसीसी अधिकारियों से कहा है कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी को शिफ्ट ना करें। सूत्रों के मुताबिक, ‘रमीज राजा ने साफ कहा है कि भारत यदि पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है, तो उसके कारण चैम्पियंस ट्रॉफी को शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए। रमीज ने कहा कि इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने काफी इन्वेस्ट किया है। पीसीबी ने चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए बिल्डिंग निर्माण और बाकी नवीनीकरण के लिए काफी निवेश किया है। ऐसे में टूर्नामेंट शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए। रमीज ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी उसे भारत समेत बाकी देशों की रजामंदी के बाद ही मिली थी। ऐसे में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार 2008 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब भी एशिया कप के लिए ही यह दौरा हुआ था। साथ ही राजनीतिक तनाव के चलते दोनों टीमों के बीच एक दशक से द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं हुई है। भारत-पाकिस्तान के बीच पिछली सीरीज 2012 में हुई थी. तब पाकिस्तान ने ही भारत का दौरा किया था।

Share Now...