- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया गुणवत्ता निहिन निर्माण
जौनपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला खासनपुर में बना नाला पहली ही बारिश में बह गया है, जिससे न केवल गंदा पानी खेतों में फैल रहा है, बल्कि खेतों की उपजाऊ मिट्टी भी बह रही है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं नाला निर्माण के गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहें है। इस संबंध में किसान ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद इसकी शिकायत जिला अधिकारी से की गई। जांच के लिये मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने मौखिक आश्वासन दिया कि मामले का निस्तारण व कार्यवाही की जायेगी। लेकिन आज तक न तो मरम्मत कार्य शुरू हुआ, न ही कोई टीम दोबारा निरीक्षण के लिए आई है। क्षेत्र के किसानों ने दोबारा मांग किया कि उपरोक्त शिकायत की पुन: उच्च अधिकारी को मौके भेजकर निरीक्षण किया जाए, घटिया निर्माण की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, और नाले की स्थायी व गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कार्य कराया जाए।



