Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरपवन यादव युवा समाज सेवी की दरिया दिल देख लोगों नें की...

पवन यादव युवा समाज सेवी की दरिया दिल देख लोगों नें की प्रशंसा

  • बैग कापी-किताब पाकर बच्चों के खिले चेहरे

केराकत। केराकत तहसील क्षेत्र अन्तर्गत मुफ्तीगंज ब्लाक के ग्रामसभा काकोरी देवाकलपुर में युवा समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान पद की तैयारी कर रहे पवन यादव ने अपने गांव के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों और आंगनवाड़ी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को बैग, कापी, पेंसिल इत्यादि सामाग्री का वितरण गांव के तमाम संभ्रांत नागरिकों एवं शिक्षकों के उपस्थिति में किया। करीब डेढ़ सौ से अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने सामाग्री प्राप्त किया। सभी बच्चों के चेहरे पर चमक थी। खुशी से सब झूम रहे थे। पवन यादव ने कहा कि हम गांव के विकास के लिए आगे ऐसे ही तत्पर रहेंगे। सभी लोग पढ़े और आगे बढ़े यही मेरी कोशिश है। गांव के लोगों में भी इस विषय को लेकर के काफी हर्ष व्याप्त है। यह सराहनीय कार्य आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त अवसर पर निता देवी,गोली यादव,विनोद राजभर, अरविंद यादव, डॉ.राजेश राजभर, कुनाल यादव, ई.अजीत यादव, सिकंदर राभर, पंडित यादव, सीताराम यादव, प्रधानाध्यापक अमर देव राम, सहाब राज कुमार, सुनील यादव, निहारी यादव, राधेश्याम यादव, विनोद यादव, राम समझ यादव, बबलू सिंह, प्रियंका सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Share Now...