जौनपुर। सोमवार को विश्व प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मछलीशहर ब्लॉक के पं.जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटाहित खास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्रा सेजल मौर्य ने एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का कार्यभार संभाला, जबकि सोनम यादव और आयुषी पाल को क्रमश: उपप्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरण कार्यकर्ता राज बहादुर यादव के निर्देशन में हुआ। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आपदाएं आती हैं तो सरकारें सक्रिय होती हैं, लेकिन शेष समय में ऐसे दिवसों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान आम और आमड़ा के दो पौधे विद्यालय में लगाए गए। एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं सेजल मौर्य ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना होगा। इसी क्रम में उपप्रधानाचार्य बनी सोनम यादव और आयुषी पाल ने भी विचार साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेन्द्र प्रताप यादव, सहायक अध्यापक अशोक यादव, उदय राज यादव, अजय गौतम, बृजेश बिंद, रमेश पाल और सुवचरित यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पर्यावरण संरक्षण का छात्राओं ने संभाला दायित्व



