Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति से हुए विवाद में विवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत

पति से हुए विवाद में विवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। लग्गूपुर गांव में शुक्रवार की रात पति से हुए विवाद में पत्नी इस कदर आवेशित हो गई कि उसने जीवन ही समाप्त कर लेने का फैसला कर लिया। कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मायका पक्ष से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। गांव निवासी अतुल उर्फ पकौड़ी गौतम की 42वर्षीय पत्नी सुनीता से उसका किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। देर रात तक पति-पत्नी में नोक-झोंक चलता रहा। बगैर खाना-पीना खाये सुनीता अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। अतुल छप्पर में सोने चला गया। वहीं बगल उसकी 17वर्षीय पुत्री अंजली और 14वर्षीय पुत्र अहम भी खाट बिछाकर सो गए। सुबह जब सुनीता दिन चढ़ने तक कमरे से नहीं निकली तो बाहर से कुंडी खट खटाकर जगाने का प्रयास किया जाने लगा। अंदर से कोई हलचल सुनाई न देने पर धक्का देकर दरवाजा तोड़ दिया गया। भीतर का दृश्य देख कलेजा हलक में आ फंसा। सुनीता का शव फंदे के सहारे हवा में झूल रहा था। आनन-फानन में फंदा काट शव नीचे उतारा गया। मायका वालों को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।

Share Now...