जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ठकठौलिया गांव में पतंग उड़ाने के दौरान एक किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के ठकठौलिया गांव निवासी 11 वर्षीय प्रिंस पुत्र सतीश रविवार की सुबह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने के दौरान छत से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया जिसके चलते प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पतंग उड़ाने के दौरान छत से गिरकर किशोर घायल

Previous article
Next article


