Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरपखवारा बीत जाने के बाद भी चोरी का नहीं हुआ खुलासा

पखवारा बीत जाने के बाद भी चोरी का नहीं हुआ खुलासा

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बामी गांव में लगभग एक पखवारा बीत जाने के बाद भी हुई चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राकेश विश्वकर्मा जहां रोजी-रोटी के चलते परिवार सहित औरंगाबाद में रह रहे थे और कई महीनों से घर में ताला लगा हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने सीढ़ी के कमरे का जीना तोड़कर घर के सातों कमरों की कुण्डी तोड़कर कमरे में रखी आलमारी व सन्दूक का ताला तोड़ डाला था। राकेश विश्वकर्मा जब औरंगाबाद से घर आये और देखा कि ताला टूटा हुआ है और घर में सामान बिखरा पड़ा है। अन्दर रखा इन्वर्टर बैट्री, स्टेब्लाइजर, चार गैस सिलेण्डर व काफी संख्या में पीतल के बर्तन गायब थे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दिया था। पुलिस आयी और जांच-पड़ताल करके चली गयी। उन्होंने चोरी की तहरीर थाने पर दी लेकिन आज तक न तो चोरी का मुकदमा लिखा गया और न ही चोरी का खुलासा हो पाया है।

Share Now...