Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनपंजाबी सिंगर बब्बू मान को बंबीहा गैंग ने दी जान से मारने...

पंजाबी सिंगर बब्बू मान को बंबीहा गैंग ने दी जान से मारने धमकी

पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हर रोज नई खबरें सामने आ रही हैं. कुछ समय पहले पंजाब में सिद्धू मुसेवाला का कत्ल गैंगस्टर द्वारा कर दिया गया था. उसके बाद सुधीर सूरी का और उसके बाद डेरा प्रेमी संदीप का भी कत्ल कर दिया गया था. वहीं अब पंजाबी गायक बब्बू मांन को भी फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आ रहा है.  जिसको लेकर उनके घर के बाहर पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

फेमस सिंगर को मिली धमकी
पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली है. हालांकि अभी तक पुलिस के आला अधिकारियों ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन मिली धमकी के तहत उनकी सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये धमकी बब्बू को फोन पर मिली है. बब्बू को ये धमकी बंबीहा गैंग के ग्रूप मेंबर्स की तरफ से दी गई है.

बंबीहा ग्रूप ने दी धमकी
पंजाब पुलिस की माने तो बंबीहा ग्रुप की तरफ से बब्बू मान को मारने के लिए नाबालिक लड़कों की मदद ली जा सकती है. इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है. बब्बू को मारने के लिए ये गैंग उन लोगों को तैयार कर रहा है, जिनका ना कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो, और जो नाबालिग हो.

कौन हैं बब्बू मान

पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान का असली नाम तेजिंदर सिंह मान है. फतेहगढ़ साहिब के खांट गांव में जन्में बब्बू ने अपनी पढ़ाई लिखाई पंजाब से ही पूरी की है. बब्बू ने साल 1998 में सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा था. उनका पहला गाना सज्जन रुमाल दे गया एल्बम था. बब्बू के शुरुआती आए सभी गाने हिट रहे थे, लेकिन उन्हें असल पहचान 2001 में आए ‘सौन दी झड़ी’ गाने से मिली.  बब्बू ने फिल्मों में भी बतौर एक्टर काम किया है. उन्होंने 2003 में फिल्म हवाएं से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद बब्बू रब ने बनाइयां जोड़ियां, हशर: अ लव स्टोरी, वादा रहा, एकम – सन ऑफ सॉइल, फिल्मों में भी काम किया. बब्बू ने हिंदी गाने भी गाए हैं. मेरा गम उनका पहला हिंदी एलबम था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. बब्बू की फैन फॉलोइंग लाखों में है.

Share Now...