जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के भगेरी गांव में शुक्रवार की रात पंचायत भवन में रखे ड्रम में चार वर्षीय शिवांश उर्फ ओम यादव का शव मिलने से सनसनी मच गई। शिवांश दोपहर से लापता था। घरवाले हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगेरी गांव निवासी बृजेश यादव का पुत्र शिवांश उर्फ ओम शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गांव के विभिन्न स्थानों के साथ पंचायत भवन की भी जांच की। इस दौरान पंचायत भवन में रखे एक ड्रम देखा गया, जिसमें मासूम का शव दिया। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पंचायत भवन में ड्रम के अंदर मिला मासूम का शव, हत्या की आशंका

Previous article
Next article


