Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरन्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद चौकन्ने हुए गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी

कार्य में लापरवाही बरतने पर निलम्बित हुए 6 पुलिसकर्मी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को दीवानी न्यायालय में हुई फायिंरग के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की गई। मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर जौनपुर में श्रवण कुमार यादव ने गेट नंबर 3 से प्रवेश कर न्यायालय परिसर में स्थित लाकअप पर पहले से पेशी में लाए गए बंदी सूर्य प्रताप राय उर्फ गोलू राय मिथिलेश गिरि उर्फ डब्लू रंज्ञगिरि के ऊपर गोली चलाई थी। जिससे दोनों बंदी घायल हो गए। गेट नंबर 3 पर मौजूद कर्मियों द्वारा तलाशी नहीं लिया गया जिसके कारण श्रवण कुमार यादव असलहा लेकर न्यायालय परिसर में प्रवेश कर उक्त घटना को कारित किया। गेट नंबर तीन पर मौजूद कर्मियों का कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता के कारण उ0नि0 कालीचरण कन्नौजिया, मु.का.संतोष कुमार गुप्ता, मु.का.संजय यादव, मु.का.जय किरन सोनकर, का.अनिल चौहान, म.का.अर्चना मौर्य तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। वहीं न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रवेश द्वार के सभी गेटों पर अधिवक्ता सहित मुकदमें में पैरवी को आने वाले सभी लोगों की गहन चेकिंग के बाद परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पहले की सतर्क रहे हो तो न्यायालय परिसर में इस तरह का कृत्य होने से टल गया होता।

Share Now...