जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरा प्रथम के शिक्षकों द्वारा बुधवार को कस्बे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निपुण भारत लक्ष्य प्राप्ति के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक में उपस्थित प्राथमिक विद्यालय गौरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रिया गुप्ता ने बच्चों के अभिभावकों को निपुण भारत लक्ष्य प्राप्ति के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि बाल वाटिका से कक्षा 3 तक के बच्चों के लिए यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे सबके सहयोग से पूर्ण करना है। एआरपी उमेश मिश्र ने भी महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर आशा देवी, शबी जेहरा, विद्या मोदनवाल, जोशना मिश्रा व मीरा यादव आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक



