Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनीम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

नीम के पेड़ से लटकता मिला युवती का शव

जौनपुर। केराकत क्षेत्र के ग्राम नरहन चकरारेत ढाबे में बुधवार को प्रात: 16वर्षीय छात्रा का शव नीम के पेड़ से लटकता मिला। मृतका की पहचान रेशमा चौहान पुत्री रामनाथ चौहान के रूप में हुई है। मृतका कस्बे के शिव मूर्ति इंटर कॉलेज में कक्षा 9की छात्रा थी। सुबह लगभग छ: बजे शौच को निकले लोगों ने युवती को लटकते देख शोर मचाया। मिली जानकारी के अनुसार रेशमा के भाई सरदार चौहान को सुबह छ: बजे अपनी बहन की मृत्यु की सूचना मिली। रेशमा के पिता रामनाथ चौहान रोजी-रोटी के चक्कर में मुंबई में रहकर भरण पोषण करतें हैं, जबकि मां कांति देवी मृतका कि बहन करिश्मा को लेकर मायके गई हुई थीं। घर पर भाई सरदार चौहान और रेशमा मौजूद थे। अपने भाई बहनो में रेशमा सबसे छोटी बहन थी। सरदार चौहान ने बताया कि रेशमा विगत सुबह साढ़े आठ बजे घर से निकली थी और घर पर नहीं आयी, सरदार अपनी बहन को रात दस बजे तक ढूंढा, जिसके बाद उन्होंने अपनी मां को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक घटना स्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिजनों से वार्ता किया। वही प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक धनुषधारी पांडे, काँस्टेबल मिथिलेश राजभर, रवि सिंह ने शव को पेड़ से उतार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही में जुट गए है।

Share Now...