Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरनिषाद बस्ती में लगाई गई पीडीए पाठशाला

निषाद बस्ती में लगाई गई पीडीए पाठशाला

जौनपुर। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने नगर के जोगियापुर स्थित निषाद बस्ती में पीडीए पाठशाला लगाई, जिसका शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भाजपा की सामंती सरकार पीडीए समाज के नौनिहालों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है वहीं नौनिहालों के घर के मुखिया को मधुशाला पहुंचाने का काम कर रही है, ताकि परिवार का भविष्य अंधेरे में डूब जाए। उन्होने उपस्थित पीडीए समाज के अभिभावकों से भी कहा कि देश प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए 2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। इस अवसर पर जि़ला सचिव गुलाब यादव, महिला सभा की रेखा सिंह, सुशीला यादव, पूनम यादव, शिवांगी यादव एवं मंजय कन्नौजिया ने उपस्थित नन्हें बच्चों को कॉपी, कलम सहित शिक्षण सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

Share Now...