जौनपुर। जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि सोमवार को कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी कैम्पस में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत मशाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में जनपद के लगभग 300कृषको को कैम्प लगाकर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के कर कमलो द्वारा लहसुन बीज वितरित किया गया। जनपद के 21विकास खण्डो से कृषको द्वारा पंजीयन किया गया था, बडी संख्या में कृषको के उपस्थित होने के कारण कृषको के बीच टोकन के माध्यम से लहसुन बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने विभागीय योजनाओ यथा-एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम अर्न्तगत ड्रैगन फ्रूट की खेती, मशरूम उत्पादन इकाई स्थापना मशाला क्षेत्र विस्तार अन्तर्गत लहसुन, प्याज की खेती के सम्बन्ध में एंव ‘पर ड्राप मोर क्रापÓ माइक्रोइरीगेशन योजनान्तर्गत सिंचाई संयत्रो की स्थापना व इससे होने वाले लाभ के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए कृषको को उद्यान विभाग द्वारा जनपद में चलायी जा रही सभी योजनाओ में कृषको से बढ चढ कर लाभ लेने का आहवन किया तथा सभी फसलो को परम्परागत सिंचाई से हट कर मिनी स्प्रिंकलर, एंव ड्रिप इरीगेशन सिस्टम से सिंचाई करने पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामसूरत मौर्या ने प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किये जा रहे है कार्यो की उच्च गुणवत्ता एंव सुचिता के लिए सरकार का धन्यवाद दिया और कृषको के बीच इतनी बडी मात्रा में नि:शुल्क वितरित किये जा रहे लहसुन बीज पर खुशी जाहिर करते हुए जिला उद्यान अधिकारी को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि द्वारा कृषको को सम्बोधित करते हुए बताया कि अभी हाल ही में उद्यान विभाग द्वारा उच्च गुणवत्ता के प्याज का बीज नि:शुल्क वितरित किया गया। जबकि बाजार में प्याज बीज की कीमत रू.2500 से 3000प्रति किग्रा.है। जनपद में कम जोत वाले कृषको के लिए अपने प्रयास से और जनपदो की अपेक्षा लहसुन व प्याज का लक्ष्य इतना अधिक मिलने के लिए जिला उद्यान अधिकारी के प्रयास की हम सराहना करते है। कार्यक्रम के अन्त में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एंव सुदूर ब्लाको से आये हुए कृषको को धन्यवाद ज्ञिपत किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
नि:शुल्क लहसुन बीज पाकर कृषको के खिले चेहरे



