Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरनिर्माणाधीन टंकी का छज्जा गिरने से चार श्रमिक घायल

निर्माणाधीन टंकी का छज्जा गिरने से चार श्रमिक घायल

  • दो की हालत नाजुक, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर का मामला
  • ग्रामीणों ने घटिया सामग्री प्रयोग करने का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासोपुर बाजार में निमार्णाधीन पानी की टंकी का छज्जा गिरने से चार श्रमिक चपेट में आने से घायल हो गये जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मौके प्ार पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ठेकेदार मौके से भाग खड़ा हुआ। बताया जाता है कि जासोपुर में जल निगम विभाग से पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को अपराहन तीन बजे अचानक निर्माणाधीन छज्जा गिर पड़ा जिसमें चार श्रमिक चपेट में आ गए। उसमें बशीरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय चंदन व अतरही गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके अलावा भी दो श्रमिकों को हल्की चोटें आई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजा। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। इसके अलावा वहां मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का निर्माण में इस्तेमाल किया जा रहा है। मौके पर ठेकेदार भी मामला बढ़ता देख खिसक लिया। श्रमिकों ने काम रोक कर ठेकेदार की खोजबीन शुरू की, लेकिन ठेकेदार मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटना को लेकर श्रमिकों में रोष व्याप्त है। उनका आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उचित संसाधन सुरक्षा के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया। ग्राम प्रधान रीता यादव का कहना है कि निर्माण कार्य की ठेकेदार द्वारा कोई प्रगति जानकारी नहीं दी गई है। निर्माण कार्यों में अच्छी सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। घटना की जानकारी हुई है घायलों को उपचार किया जा रहा है।

Share Now...