जौनपुर। अटेवा द्वारा पेंशन बचाओ को लेकर आधा प्रसाद काशी प्रसाद कॉलेज ऑफ एजुकेशन सुजानगंज परिसर में पेंशन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सुजानगंज के कार्यकारिणी का गठन किया गया और लोगों ने एनपीएस लेकर लोगों को सतर्क किया। पेंशन संगोष्ठी में अटेवा के मण्डल उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री रमेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि देश में सब कुछ निजीकरण करते जा रहे हैं जो देश के लिए घातक साबित होगा और देश को दीमक और घून की तरह चट कर नष्ट कर देगा। इसलिए पेंशन को बचाना जरूरी है और आगामी स्नातक एमएलसी के चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग मतदाता बने। इसकी लड़ाई संसद से लेकर विधानसभा तक होनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि बुढ़ापे के लिए पेंशन का आवश्यक है। प्रांतीय सहसंयोजक डॉ.यामिनी सिंह ने मातृ शक्तियों को आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया। जिला संयोजक चंदन सिंह व महामंत्री इंदु प्रकाश ने आंदोलन की रणनीतियों पर चर्चा की। कोषाध्यक्ष नंदलाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। इस अवसर पर सुजानगंज संगठन का विस्तार किया गया, जिसमें विवेक सिंह अध्यक्ष, जयशंकर मिश्रा महामंत्री, संतोष दुबे कोषाध्यक्ष बने। वहीं शैलेश यादव कैडर प्रभारी, अनिल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद पाल संगठन मंत्री, विकास सिंह उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा, अतुल यादव ,शैलेश यादव उपाध्यक्ष, बाबुलनाथ तिवारी उपाध्यक्ष पंचायत राज बने। इसी क्रम में महिला कार्यकारिणी में सुनीता यादव अध्यक्ष, कंचन मौर्य को महामंत्री, रंजना सिंह को वरिष्ठ उपाध्याय, किरण यादव को उपाध्यक्ष, मीना कुमारी को संगठन मंत्री, रेखा सिंह को उपाध्यक्ष, नीरू गुप्ता को संगठन मंत्री, पुष्पा कुमारी को उपाध्यक्ष, विजय लक्ष्मी मौर्य को संयुक्त मंत्री एवं गायत्री मौर्य को कोष्टाध्यक्ष बनाया गया।
― Advertisement ―
निजीकरण देश को दीमक की तरह नष्ट कर देगा : रमेश यादव



