खुटहन। शेरापट्टी गांव में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। दोस्तों के साथ नहाने गए 24वर्षीय दीपू यादव की सेंवईं नाले के चेकडैम के पास डूबने से मौत हो गई। लगभग 18 घंटे की खोजबीन के बाद मंगलवार को उसका शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ओइना गांव के बंधे के पास मिला। इकलौते बेटे का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार लोरिक यादव का पुत्र दीपू अपने चार दोस्तों के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर सेंवईं नाले पर नहाने गया था। चेकडैम के पास पानी का बहाव तेज होने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते लहरों में ओझल हो गया। सूचना मिलने पर प्रशासन ने नाले में पानी की आपूर्ति बंद कराई और गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बाद मंगलवार को उसका शव बरामद किया गया। बताया जाता है कि दीपू प्रयागराज में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। बेटे का शव देखते ही मां रीता देवी बेसुध हो गईं, जबकि पिता लोरिक यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटी बहन मोनिका का भी रोते-रोते बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
नाले में डूबे सिविल सेवा अभ्यर्थी का 18घंटे बाद मिला शव

Previous article


