बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू निषाद पुत्र कुलदीप निषाद निवासी देवली, प्रयागराज को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रजनीपुर हाईवे के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
नामांकन उत्सव में मेधावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत, आठ नए बच्चों का हुआ नामांकन
नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्राथमिक विद्यालय इमामपुर में मंगलवार को नामांकन उत्सव का आयोजन किया गया।आठ नए बच्चों का हुआ...
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



