Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरनहर में मिला लापता किशोर का शव, क्षेत्र में मचा कोहराम

नहर में मिला लापता किशोर का शव, क्षेत्र में मचा कोहराम

  • मानसिक रूप से अस्वस्थ था किशोर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बेलवां बाजार निवासी 14वर्षीय किशोर अब्दुल साबिर के लापता होने के एक दिन बाद शुक्रवार सुबह उसका शव याकूतपुर गांव स्थित नहर में बरामद हुआ। शव औंधे मुंह नहर के पानी में आधा डूबा और आधा बाहर पड़ा था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर ली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

परिजनों के अनुसार, अब्दुल साबिर गुरुवार शाम अचानक घर से गायब हो गया था। पूरी रात उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में किशोर का शव देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बेलवां बाजार निवासी कादिर का पुत्र अब्दुल साबिर मानसिक रूप से विक्षिप्त था और केवल अपने पिता को ‘अब्बा’ कहकर पुकार पाता था। घटना की जानकारी होते ही गांव के समाजवादी पार्टी नेता राजदेव पाल ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

Share Now...