जौनपुर धारा,वाराणसी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में शनिवार को यूपी मद्यनिषेध विभाग द्वारा राज्य स्तरीय सेमिनार और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें समाजशास्त्र विभाग के सहयोग से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मद्यनिषेध प्रदर्शनी के उद्घाटन और अवलोकन से हुई। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्य मद्यनिषेध अधिकारी आर.एल. राजवंशी ने अपने स्वागत भाषण में विभाग की उपलब्धियों और नशा मुक्त भारत अभियान की वर्तमान प्रगति की जानकारी दी। मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रदेश में युवाओं के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर गहरी चिंता जताई। कहा कि यह समय केवल सरकारी प्रयासों से आगे बढ़ने का नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को इस आंदोलन का भागीदार बनाने का है। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आईएमएस बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को इससे होने वाली बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। स्त्री रोग विभाग के तहत चलने वाले साथिया केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि तंबाकू के सेवन से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। बीएचयू स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. संगीता राय ने कहा कि तंबाकू सेवन महिलाओं में गर्भधारण की समस्याएं पैदा करता है। मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपक गौतम ने तंबाकू से होने वाले शारीरिक रोगों की जानकारी दी।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
नशामुक्त भारत अभियान में नशे से दूर रहने की दी सलाह



