जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर के गोलाबाजार में वासंतिक नवरात्र पर आयोजित रामचरित मानस कथा प्रारम्भ होने से पूर्व बुधवार को कस्बा में कलश यात्रा निकाली गयी। ब्रह्मांड स्वरूप कलश को सिर पर धारण किए भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां कलशयात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। गोलाबाजार के रामलीला मैदान में महिलाएं कलश के साथ उपस्थित हुई। यहां कथा वाचिका मानस कोकिला राधे किशोरी के कलश पूजन से कलशयात्रा का शुभारम्भ हुआ। मेनरोड, खुटहन रोड, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, काली मंदिर होते कलश यात्रा डोभी मोड़ पहुंचा। यहां से वापस होकर मेनरोड होते हुए मानस कथा यज्ञ स्थल पहुंच कर संपन्न हुआ। कलशयात्रा में भव्य रथ पर विराजमान भगवान राम, लक्ष्मण और मां सीता की झांकी शामिल थी। आगे आगे युवकों की टोली हाथों में केशरिया ध्वज लेकर चल रही थी। साथ में मानस कथा के यजमान राधेश्याम जायसवाल सिर पर रामचरित मानस ग्रंथ धारण किए चल रहे थे। सहयोग में रुपेश गुप्ता मोनू, रवि बरनवाल, भृगुनाथ जायसवाल, विनोद कुमार गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्र, कपूरचंद जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, संजीव गुप्ता अनिल, प्रजापति आदि रहे।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
नवरात्र की प्रतिपदा को निकली कलशयात्रा



