Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवनिर्मित जिला कारागार का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

नवनिर्मित जिला कारागार का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

  • मजदूरों में वितरित किया कंबल, खिले लोगों के चहरे

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कारागार के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री के संबंध में जानकारी ली। उन्होने निर्देशित किया कि निर्माण प्रक्रिया में प्रयुक्त सामग्री उच्च गुणवत्ता की तथा मानक के अनुरूप होनी चाहिए, उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। करीब 179करोड़ के इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से कारागार संचालन को गति मिलेगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों से संवाद किया गया, उनसे कुशलक्षेम लिया गया, श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में जानकारी ली गई तथा बढ़ती ठंड के दृष्टिगत उपस्थित श्रमिकों में कंबल भी वितरित किया। कंबल पाकर महिला श्रमिकों ने प्रसन्नता प्रकट करते जिलाधिकारी और शासन प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिकगण उपस्थित रहे।

Share Now...