Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देशजौनपुर। डॉ.दिनेश चन्द्र ने 18मार्च को आयोजित बैठक में किसानों के हित में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की...
Homeअपना जौनपुरनव निर्माण के 9वर्ष पूर्ण होने पर भव्य प्रदर्शनी व गोष्ठी का...

नव निर्माण के 9वर्ष पूर्ण होने पर भव्य प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन

जौनपुर। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अजीत प्रजापति एवं डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों को विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस दौरान प्रदेश सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीत प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य हुए हैं। युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। साथ ही प्लास्टिक एवं थर्माकोल के उपयोग से बचने की अपील भी की। वहीं डॉ.दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और स्वावलंबन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को समय से सिंचाई, बीज, उर्वरक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है तथा अनुदान पर कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की सभी योजनाएं शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यही प्रशासन का लक्ष्य है। कार्यक्रम के अंत में परियोजना निदेशक के. के. पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन सलमान शेख द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सुनील भारती, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...