Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरनपं ने बिना नक्शे के निर्मित मकान मालिकों को भेजा नोटिस

नपं ने बिना नक्शे के निर्मित मकान मालिकों को भेजा नोटिस

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर में बिना नक्शा पास कराए मकान बनवा लिए मकान मालिकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर प्रशासन ने ऐसे एक दर्जन मकान मालिकों को नोटिस भेजा है। नोटिस जारी होते ही बिना नक्शा पास करवाए बहु मंजिला इमारत खड़ा कर लेने वालों में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत में बिना नक्शा पास कराये कामर्शियल और रिहायशी भवनों का निर्माण करवाना आम बात हो गई है। इससे राजस्व का प्रति वर्ष लाखों का नुकसान हो रहा था। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने बिना मानक के मनमाने तरीके से बहुमंजिला इमारत खड़ी कर ली। मामला संज्ञान में आने पर नगर प्रशासन ने गंभीरता से लिया और ऐसे मकान मालिकों को नोटिस जारी कर दिया। बिना नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराने वालों में गोला बाजार वार्ड के चार और कासिमपुर वार्ड के आठ मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया। उन्हें एक सप्ताह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी डा. रवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिना नक्शे के निर्माण कराये एक दर्जन लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर सफाई मांगी गई है। समय सीमा समाप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Share Now...