जौनपुर धारा, जौनपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 की तैयारी के संबंध में विकास भवन के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह ने बताया कि मतगणना कार्मिकों की तैनाती कर दी गयी है। मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकार की तैयारियां कर ली जायें। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम लगाई जाए, रुट चार्ट बना लिया जाए। मतपेटियों, डाक मतपत्र एवं बेरिकेडिंग के सम्बन्ध में तैयारी कर लेने के निर्देश दिये गये। डीडीएजी वीडियोग्राफी एवं सीसीटीवी के सम्बंध में तैयारी कर लें। इस अवसर पर उपजिलानिर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम अक्षयबर, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
नगरीय निकाय निर्वाचन की डीएम ने ली तैयारी बैठक

Previous article
Next article


